26.1 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिसकर्मी से मारपीट, रोते हुए कॉन्स्टेबल ने सुनाया दर्द

Must read

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस (Congress) समेत कई विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शन के बाद एक पुलिसकर्मी का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अंकित कसाना नाम के कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोट आई है। वीडियो में पुलिसकर्मी रोते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल अंकित कसाना ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। कसाना का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान किसी ने उनके हाथ में दांत से काट लिया, जिससे हाथ में गहरा घाव हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंकित कसाना अपना दर्द बताते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि जब कहीं कोई घटना होती है तो लोग पुलिस को कॉल करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मियों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती रहेंगी तो कौन अपने बच्चों को पुलिस की नौकरी में भेजना चाहेगा।

मारपीट के तुरंत बाद का बताया जा रहा अंकित कसाना का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि प्रदर्शन स्थल पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान किसी ने उन्हें दांत से काटा और नाखून भी मारा। कॉन्स्टेबल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने मिलकर उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अंकित कसाना ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। उन्हें आगे ले जाने के दौरान कथित तौर पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कसाना के मुताबिक, करीब 30-40 लोगों की भीड़ ने उन्हें पीछे खींचने की कोशिश की और इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। कॉन्स्टेबल का आरोप है कि इसी दौरान उनके शरीर पर नाखून और दांत से चोटें आईं। उन्होंने इस घटना को अपनी जान पर हमले और लिंचिंग की कोशिश बताया है।

अंकित कसाना ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंतित थी और उन्हें भीड़ के बीच से सुरक्षित जगह पर निकालना चाहती थी। उनके मुताबिक, इसी दौरान राहुल गांधी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आगे ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। कसाना का आरोप है कि इसी दौरान उन पर हमला किया गया और उनके साथ मारपीट हुई। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में उनकी गर्दन, छाती और शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article