30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क का बड़ा आरोप

Must read

 

“भारत में हमें कुछ बड़े उद्योगपति रोक रहे हैं”

नई दिल्ली। भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink शुरू करने में हो रही देरी को लेकर एलन मस्क ने बड़ा आरोप लगाया है। मस्क ने दावा किया कि कुछ प्रभावशाली उद्योगपति स्टारलिंक की भारत में एंट्री रोक रहे हैं, ताकि भारतीय उपभोक्ताओं पर उनका एकाधिकार बना रहे।
मस्क ने 7 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जवाब में लिखा कि “कुछ बड़े उद्योगपति हमें रोक रहे हैं ताकि भारतीय लोगों पर उनका एकाधिकार बना रहे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं।” इसके बाद उन्होंने इसे “भारत के लोगों के खिलाफ अपराध” बताया।
मस्क ने अपने बयान में किसी उद्योगपति, कंपनी या टेलीकॉम समूह का नाम नहीं लिया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इशारा किसकी ओर है। मीडिया रिपोर्टों में भी कहा गया है कि मस्क के आरोप के समर्थन में फिलहाल ऐसा कोई सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे किसी खास भारतीय कंपनी या उद्योगपति को जिम्मेदार ठहराया जा सके।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में स्टॉर्लिंक की वरिष्ठ अधिकारी लॉरेन ड्रेयर ने बताया कि कंपनी ने भारत के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था तैयार कर ली है और देश में 20 गेटवे साइटों सहित जमीनी ढांचा तैयार किया जा चुका है। हालांकि, व्यावसायिक सेवा शुरू करने के लिए अभी कुछ अंतिम सरकारी मंजूरियां बाकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article