27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ी

Must read

फर्रुखाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के नुन्हाई निवासी रंजीत की 15 वर्षीय पुत्री सुफिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वह किशोरी को लेकर तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। जहरीला पदार्थ खाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article