30.7 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

बीकेटी में बाढ़ के पानी में डूबे 6 लोग, 5 बच्चे सुरक्षित निकाले गए

Must read

लखनऊ। बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र के लासा गांव में बुधवार सुबह बाढ़ के पानी में 6 लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 5 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 20 वर्षीय युवक विमल लापता है। उसकी तलाश में राहत एवं बचाव दल जुटे हुए हैं।
बताया गया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। बाढ़ के पानी में 6 लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वहीं, 20 वर्षीय विमल का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
बाढ़ के पानी में युवक के लापता होने की सूचना से गांव में चिंता का माहौल है। बचाव दल लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article