33.7 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

ग्रेटर नोएडा में युवक और दारोगा के बीच हाथापाई, गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद

Must read

 

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर एक युवक और दारोगा के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई और हंगामे तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद में तैनात दारोगा और युवक आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान युवक ने दारोगा पर एक महिला से बदतमीजी करने का आरोप लगाया। इसके बाद युवक ने दारोगा की वर्दी पकड़ ली और उनसे माफी मांगने की बात कही।

मौके पर हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता करा दिया गया।
फिलहाल मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article