– उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में हुआ आयोजन
– साहित्यकारों ने राकेश कबीर की कृति को सराहा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में साहित्यिक विमर्श और पुस्तक विमोचन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए जाने-माने साहित्यकारों, लेखकों और साहित्यप्रेमियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर लोक भारती पेपर बैग्स द्वारा प्रकाशित साहित्यकार राकेश कबीर की पुस्तक ‘चिड़ियों का लोकतंत्र’ का विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के दौरान उपस्थित साहित्यकारों ने राकेश कबीर की लेखनी और पुस्तक में उठाए गए समकालीन सामाजिक, लोकतांत्रिक एवं मानवीय सरोकारों की विशेष रूप से चर्चा की।
‘चिड़ियों का लोकतंत्र’ में लेखक ने वर्तमान समय के सामाजिक और मानवीय प्रश्नों को केंद्र में रखते हुए लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता, पर्यावरण, युद्ध, हिंसा तथा आम आदमी की चिंताओं को अपनी रचनात्मक दृष्टि से प्रस्तुत किया है। साहित्यकारों ने कहा कि पुस्तक अपने समय की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर पाठक को सोचने और सवाल करने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद साहित्यकारों ने राकेश कबीर की भाषा, विषय चयन और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए पुस्तक को समकालीन साहित्य में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप बताया।
राष्ट्रीय पुस्तक मेले में हुए इस आयोजन ने साहित्यप्रेमियों के बीच खासा आकर्षण पैदा किया। पुस्तक विमोचन के दौरान साहित्य, समाज और लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर संवाद भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद रचनाकारों और साहित्यप्रेमियों ने राकेश कबीर को उनकी नई कृति के लिए शुभकामनाएं दीं।
‘चिड़ियों का लोकतंत्र’ का यह विमोचन साहित्य और सामाजिक सरोकारों के बीच संवाद को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अवसर बनकर सामने आया।


