29.6 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

सुल्तानपुर सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Must read

 

लखनऊ। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने को कहा है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article