32.3 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी 34 वर्षीय अर्जुन पुत्र रमेश सिंह शनिवार रात फतेहगढ़ से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि वह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अर्जुन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और पैर में चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप राजपूत ने घायल को भर्ती कर उपचार शुरू किया। अर्जुन ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article