28.7 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

एशियाड में भारत का दमदार प्रदर्शन, 21 गोल्ड के साथ 85 पदक

Must read

 

निशिन। एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल्ड सहित कुल 85 पदक अपने नाम कर लिए हैं। पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत एशियाड की पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

शनिवार भारत के लिए पदकों से भरा रहा। पुरुष क्रिकेट में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्फ में प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। तीरंदाजी में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष हॉकी के फाइनल में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह और शिलानंद ने भी गोल दागे। भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का गोल्ड जीता। खास बात यह रही कि एक ही एशियाड में पहली बार भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत का यह प्रदर्शन एशियन गेम्स में अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2023 में भारत ने 28 गोल्ड समेत कुल 106 पदक जीते थे। वहीं एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने अपना 200वां स्वर्ण पदक भी पूरा कर लिया है।

कुश्ती में दीपक पूनिया ने 97 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज जीता, जबकि अंतिम पंघाल को 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा। तीरंदाजी में भारत ने कुल नौ पदक हासिल किए। आखिरी दिन भी कई मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में भारत की पदक संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article