25.5 C
Lucknow
Sunday, October 4, 2026

नवाबगंज में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी पार

Must read

 

– समैचीपुर गांव में चोरों ने रात में दो मकानों को बनाया निशाना
– पुलिस जांच में जुटी

नवाबगंज, फर्रुखाबाद । थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पहली घटना में जितेंद्र उर्फ नन्हे के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए और जेवरात के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद चोरी किया गया एक बक्सा गांव के ही खेत में खुला पड़ा मिला। बक्से के अंदर रखा सामान खेत में बिखरा हुआ था।
इसके बाद चोरों ने पड़ोस स्थित एक बंद मकान को भी निशाना बनाया। यहां ताले तोड़कर चोरों ने दो बड़े बक्से, तीन अलमारियां और एक छोटा बक्सा खंगाल डाला। मकान से चोरी हुए सामान का आकलन किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
लगातार दो घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article