– कुर्मी क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम कटियार ने सौपी जिम्मेदारी
लखनऊ, फर्रुखाबाद । राजधानी में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश आलू वितरण संघ के सभापति एवं भाजपा नेता विमल कटियार को सम्मानित किया। कुर्मी क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एम. कटियार द्वारा विमल कटियार को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर यह सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विमल कटियार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
सम्मान से अभिभूत विमल कटियार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज का विश्वास और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। नई जिम्मेदारी के साथ समाज को संगठित करने और उसके हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विमल कटियार को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


