29 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

पनकी पड़ाव पुल की बदहाली पर सांसद रमेश अवस्थी सख्त, युद्धस्तर पर मरम्मत के निर्देश

Must read

 

कानपुर। कानपुर के पनकी पड़ाव पुल की जर्जर स्थिति को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल पर जगह-जगह बने गड्ढों, क्षतिग्रस्त हिस्सों और बदहाल सड़क का जायजा लिया गया।
लंबे समय से पुल की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए सांसद ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा में काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पनकी पड़ाव पुल से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल की मौजूदा स्थिति और प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी दी। सांसद ने संबंधित विभाग को कार्य की नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article