कानपुर। समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले तथा ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के लिए पहचान रखने वाले आदरणीय श्री श्रीनिवास वर्मा के सुपुत्र डा. कनिष्क पटेल को एमएस की उपाधि प्राप्त होने पर शुभकामनाओं का दौर जारी है।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की इटावा इकाई ने डा. कनिष्क पटेल को एमएस की डिग्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। महासभा ने विश्वास व्यक्त किया कि डा. कनिष्क पटेल अपने चिकित्सीय पेशे में उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ-साथ जनसेवा को भी प्राथमिकता देंगे और जरूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा सेवा का माध्यम बनेंगे।
इस अवसर पर पटेल कैलाश उमराव, कानपुर ने भी डा. कनिष्क पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसे सेवा क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग समाज के हित में होना चाहिए।
महासभा की इटावा इकाई ने भी डा. कनिष्क पटेल की इस उपलब्धि को परिवार एवं समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की।


