नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पंजाब के जालंधर जिले के परागपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जालंधर रैली में उन्होंने कहा कि BJP नशा मुक्त पंजाब (Punjab) के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा किया। अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया, जिसे केंद्र और राज्य मिलकर खत्म करेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार और भगवंत मान पर सीधा हमला बोला और राज्य को पूरी तरह ड्रग्स फ्री बनाने का संकल्प दोहराया।
अमित शाह ने पंजाब के युवाओं और माताओं से बड़ा वादा किया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया।
अमित शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब को नशे में धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में आने पर चिट्टा बेचने वालों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के खराब शासन के कारण राज्य मादक पदार्थ की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने अपनी रैली के दौरान आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है।
आप पार्टी की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया. उन्होंने घोषणा की कि 31 दिसंबर 2029 के बाद पंजाब में नशा मुहैया कराने वाला कोई नहीं बचेगा। इस दौरान उन्होंने नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। जालंधर में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को संबोधित करते इसका ऐलान किया।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के चुनाव में कई मुद्दे हैं, मगर आने वाला चुनाव बीजेपी केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है। 18 सितंबर से शुरू हुई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ चार अलग-अलग रूट पर करीब 4 हजार किलोमीटर निकली। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया।


