31.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक, विपक्षी दलों के नेता जुटे

Must read

 

नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बुधवार को इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। तृणमूल कांग्रेस, वाम दल, आरजेडी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक और रामपुर सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने बैठक में प्रतिनिधित्व किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हुए।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण , मतदाता सूची, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, ईवीएम-वीवीपैट और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
विपक्षी दलों के बीच चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने और संसद के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article