31.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

भाजपा का सबसे बड़ा दुख, इंडिया एकजुट : अखिलेश यादव

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्षी एकजुटता को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा दुख यह है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट होकर मजबूती से खड़ा है। अखिलेश यादव ने कहा, यही भाजपा का सबसे बड़ा दुख है कि कमर कसे इंडिया एकजुट है।
अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर अपनी लड़ाई आगे बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत रखने के लिए सभी विपक्षी दलों का साथ आना जरूरी है।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने अपने बयान के जरिए विपक्षी एकता पर जोर दिया। उनका कहना है कि विपक्षी दल एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। और दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही है विभिन्न दल अपने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article