31.6 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

खंड शिक्षा अधिकारी का व्हाट्सऐप हैक! साइबर ठगों ने मांगे 48 हजार

Must read

 

अधिकारी के नाम से संपर्कों को भेजे जा रहे मैसेज, फोन भी नॉट रीचेबल

अमृतपुर

ब्लॉक राजेपुर में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव के व्हाट्सऐप अकाउंट के कथित तौर पर साइबर ठगों के कब्जे में जाने का मामला सामने आया है। उनके नाम से जुड़े लोगों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये की मांग किए जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सऐप अकाउंट से उनके संपर्क में जुड़े लोगों को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेशों में अलग-अलग लोगों से 48 हजार रुपये भेजने की मांग की जा रही है। अचानक अधिकारी के नाम से रकम मांगने वाले मैसेज पहुंचने पर कई लोग सकते में आ गए।
मामले की जानकारी होने पर लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नॉट रीचेबल बताया जा रहा है। इसके बाद लोगों को साइबर ठगी की आशंका हुई और विभाग में भी मामले को लेकर खलबली मच गई।साइबर ठगों द्वारा अधिकारी के नाम और उनके सोशल मीडिया संपर्कों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी साइबर ठग अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग कर उनके परिचितों से रुपये मांगने के मामले सामने आते रहे हैं।
मामले के सामने आने के बाद लोगों को सतर्क किया गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी के नाम से आने वाले किसी भी मैसेज पर बिना पुष्टि के रुपये न भेजें। साथ ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि साइबर ठगों ने कितने लोगों को मैसेज भेजे और किसी व्यक्ति ने रकम उनके बताए खाते में भेजी है या नहीं। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article