28.3 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

नारायणी नदी का कहर, ततवा टोला के पास एपी तटबंध टूटा

Must read

 

लखनऊ/कुशीनगर। कुशीनगर में सोमवार देर रात नारायणी नदी के तेज बहाव के बीच ततवा टोला के पास एपी तटबंध का करीब 10 मीटर हिस्सा कट गया, जिसके बाद आसपास के गांवों में तेजी से पानी फैलने लगा। कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडलायुक्त, एडीजी और कुशीनगर के जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर सक्रिय हैं। NDRF और SDRF की टीमों को भी राहत एवं बचाव अभियान में लगाया गया है। प्रभावित इलाकों से ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभियान जारी है।
प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक तटबंध टूटने से कई गांव प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

क्रॉसर

➡️ ततवा टोला के पास एपी तटबंध का करीब 10 मीटर हिस्सा टूटा
➡️ कई गांवों में तेजी से घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप
➡️ सीएम योगी ने कमिश्नर, एडीजी और डीएम से ली जानकारी
➡️ NDRF-SDRF समेत राहत-बचाव टीमें मौके पर सक्रिय

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article