हरदोई। शहर के वैष्णो नगर में पिछले करीब तीन महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी भरा होने के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को भी इसी भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण संक्रमण और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से जल्द जलनिकासी कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
क्रॉसर
➡️ तीन महीने से जलभराव, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
➡️ कमर तक पानी में आवागमन को मजबूर स्थानीय लोग
➡️ स्कूल और अस्पताल जाने में सबसे ज्यादा परेशानी
➡️ जल्द जलनिकासी की मांग, बीमारी फैलने का खतरा


