अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक साइकिल सवार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान संतोष सोनकर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल संतोष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


