कंपिल:
चक्रवाती अर्नव तूफान जाने के बाद क्षेत्र मे तबाही के मंजर नजर आने लगे हैं। कई परिवारों के आशियाने ढह गये। जिससे वह दूसरे घरो मे रहकर जीवन यापन कर रहे हैं।
विकासखंड कायमगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्यौरखास मे शीला देवी पत्नी पातीराम बाथम की झोपड़ी की दीवार चक्रवाती तूफान मे ढह गयी। टिन के बनी झोपड़ी मे सारा सामान भीग गया। परिवार बाल बाल बच गया। पीड़ित शीला देवी ने बताया अब न रहने को जगह हैं। न ही खाने को दाने। पति के भाई के घर पर रहकर जीवन यापन कर रही हैं। आवास की मांग भी कर चुके हैं मगर अभी तक नहीं मिला।
गांव निवासी डब्बू शर्मा की बाला जी टेंट हॉउस परिसर की दीवार, पड़ोसी की दीवार गिरने से गिर गयी। बिट्टू की कच्ची दीवार पड़ोसी राजपाल के घर की तरफ गिर गयी। गनीमत रही की उस वक़्त राजपाल का परिवार दीवार के पास नहीं था। राजपाल का कच्चा कमरा भी गिर गया। पड़ोसी विजय पाल मास्टर का कमरा भी बरसात मे गिर गया। किन्दर नगला निवासी बाबू दुबे का कच्चा कमरा भी गिर गया। सभी ने सूचना प्रशासन को दी। सोमवार को लेखपाल अनीता ने गांव पहुंचकर जाँच पड़ताल की।


