29.8 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान: कमालगंज ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 12 यूनिट रक्तदान

Must read

कमालगंज संवाददाता 📍 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर को विकास खंड कमालगंज के ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह 10 बजे से आयोजित इस शिविर का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा ने किया। शिविर में ब्लॉक कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर स्थल पर बैनर लगाकर लोगों से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में किया गया यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article