28.1 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के चिलांका निवासी आनंद जाटव की पत्नी रागिनी की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रागिनी अपने मायके मीरपुर गई हुई थीं। बताया जा रहा है कि गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार तार टूटने की सूचना बिजली विभाग को शाम को ही दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद तार को ठीक नहीं किया गया।
सोमवार सुबह रागिनी घर के दरवाजे के पास से निकल रही थीं, तभी वह टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह डंडे की मदद से महिला को तार से अलग किया।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में रागिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अमरेश ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सूचना मिलने के बाद समय रहते टूटे तार को ठीक कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है
अब इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी एक्सियन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक महिला को बिजली के करंट लगने का मामला सामने आया है।
एसडीओ दिनेश कुमार व जेई कृष्ण कुमार मौर्य को घटना स्थल पर जांच के लिए भेजा गया है।
जांच करने बाद बाद जो भी तत्थ सामने आएगे उस के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
परिवार को हो भी मदद हो सकती है विभाग की तरफ से वह हर संभव मदद की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article