23.2 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

उफनते पानी ने निगला सड़क का हिस्सा, भोजपुर-ढपलपुर-संतोषपुर का संपर्क टूटा

Must read

कमालगंज संवाददाता: रविवार सुबह हुई तेज बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। क्षेत्र के भोजपुर गांव के नजदीक स्थित छोटी बघार पुलिया पर पानी का दबाव इतना तेज था कि सड़क का एक बड़ा टुकड़ा ही बह गया। मौके पर पहुंचने पर नजारा साफ दिखा- जहां तक नजर जा रही थी, सड़क पानी में डूबी हुई थी, डामर उखड़ा पड़ा था और बीच से रास्ता दो फाड़ हो चुका था। और पुलिया का नामो-निशान तक मिट गया है।

इस कटान के चलते भोजपुर, ढपलपुर और संतोषपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। देखते ही देखते तीनों गांवों का बाहरी दुनिया से सीधा संपर्क कट गया।

यह कोई छोटा-मोटा रास्ता नहीं है। प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे, किसान और नौकरी करने वाले लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। अब मजबूरन लोगों को 4-5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर कमालगंज बाजार और अन्य स्थानों तक जाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने से परेशानी का सबब बन गया है। भोजपुर की यह लाइफलाइन है, इसके बिना जनजीवन ठप हो जाएगा,अस्पताल और तहसील जाने के लिए अब लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ेगा,सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों की पढ़ाई और किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में होगी।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क और पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article