23.5 C
Lucknow
Sunday, September 27, 2026

दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को हजारों का नुकसान

Must read

 

कहीं गोदाम तो कहीं अस्पताल के बेसमेंट में भी भरा पानी

कन्नौज। कन्नौज में रिकार्ड तोड़ तीन दिनों से जारी बरसात ने शनिवार की रात मुख्य बाजार के व्यापारियों के लिए काफी मुसीबत खड़ी की है। निचली सड़क के कारण हुए जलभराव के चलते ज्यादातर दुकानों में पानी घुस गया जिससे व्यापारियों को हजारों का नुकसान होने की संभावना जताई है।
शहर की मुख्य बाजार छोटा चौराहा के समीप कचहरी टोला में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यापारी विशाल शर्मा की दुकान में भी पानी भर गया। शनिवार को पूरी दुकान का स्टॉक पानी भरने से खराब हो चुका था।
व्यापारी विशाल शर्मा का कहना है कि पानी की निकासी न होने की वजह से व्यापारियों को अक्सर बरसात के मौसम में काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि व्यापारियों के नुकसान का आंकलन कर प्रशासन को मदद करनी चाहिए और नगर पालिका द्वारा पानी भरने की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जाने चाहिए।
इसके अलावा छोटा चौराहा पर बने डा सुरेश शर्मा के अस्पताल के बेसमेंट में भी पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। उनके बेसमेंट में पड़े बेड्स और अन्य उपकरणों को पानी भरने से काफी नुकसान पहुंचा है।
नखासा मोहल्ला स्थित दवा प्रतिष्ठान प्रिया मेडिकोज में भी पानी भरने से हजारों की दवाइयां खराब हो गई। दवा व्यवसाई ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
नगर की मुख्य सब्जी मंडी बाजार में किराना व्यापारियों की दुकानों में भी काफी नुकसान की संभावना जताई गई है। जिनकी दुकानें निचले इलाकों में बनी है उनकी दुकानों में पानी भर गया जिससे कन्नौज के किराना व्यवसाय को लाखों का नुकसान हुआ है।
अजय पाल चौराहे पर स्थित श्याम गुप्ता की आर सी बुक स्टोर की दुकान के अंदर भी पानी भर गया जिससे उनकी दुकान में रखी स्टेशनरी, किताबें, रजिस्टर, कॉपी सहित तमाम सामग्री पानी में तैरती नजर आई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article