23.8 C
Lucknow
Saturday, September 26, 2026

नेशनल हाइवे पर डंपर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत

Must read

डीडीयू नगर: डीडीयू नगर के अलीनगर थाना (Alinagar Police Station) क्षेत्र के जाफरपुर गांव के समीप नेशनल हाइवे (national highway) पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चला रहे 20 वर्षीय परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बता दें कि ट्रक चालक को रास्ते में नींद आने लगी थी। इसके बाद उसने ट्रक की कमान परिचालक रमेश को सौंप दी। रमेश ट्रक लेकर नेशनल हाईवे पर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसे भी झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद फरार हुए डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article