फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के छावनी मोहल्ले में सदस्यता कैंप आयोजित किया गया। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आयोजकों के अनुसार कैंप के दौरान करीब 40 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों और संगठन से जुड़ने के उद्देश्य की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
कैंप में अजीत यादव, इलियास मंसूरी, विनीत परमार, अनुराग यादव, शिवम पटेल सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीडीए सदस्यता अभियान को शहर के अन्य मोहल्लों में भी आगे बढ़ाया जाएगा।


