21.5 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

युवक ने फांसी लगाकर दी जान,परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की मदनपुर चौकी के अंतर्गत नगला शीशम गांव में 34 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।नगला शीशम निवासी सहवीर सिंह का पुत्र विजय कुमार घर के घेर में खड़े बकैने के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। बाजार से लौटे पिता की नजर जब विजय पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई।आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और विजय को फंदे से नीचे उतारा,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों के अनुसार विजय कुमार पेटीएम बॉक्स लगाने का काम करता था।उसकी शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी शिल्पी से हुई थी।करीब तीन माह पूर्व शिल्पी ने भी मायके में फांसी लगाकर जान दे दी थी।विजय के पीछे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक विजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई आनंद कुमार ट्रक चालक है, जबकि छोटा भाई विमल कुमार बाहर नौकरी करता है।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गांव में भी शोक का माहौल है।मदनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार गोयल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article