फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में घर में खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर अचानक गर्म पानी गिर गया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन निवासी राजन की दो वर्षीय पुत्री शिव्या घर में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गर्म पानी उसके ऊपर गिर गया। गर्म पानी गिरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। हादसे के बाद परिवार के लोग परेशान हैं।
गर्म पानी गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलसी


