उरई। सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में ऑल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 सितंबर को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। यह प्रदर्शन आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण सहित 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में होना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और आह्वान किया गया कि जनपद के अधिक से अधिक पेंशनर्स धरना प्रदर्शन में भाग लेकर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। समीक्षा बैठक में तहसील जालौन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, तहसील कालपी अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मंत्री मुन्नालाल सविता, संरक्षक स्नेहालता मिश्रा एवं तहसील कोंच अध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव, मंत्री राकेश वेद, तहसील माधौगढ़ की अध्यक्ष राजेश कुमारी श्रीवास्तव, तहसील उरई के अध्यक्ष अखिलेश खरे, मंत्री महेश चंद्र बौद्ध ने सदन को आश्वस्त किया कि हम निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अंगद सिंह राजावत ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह राजपूत,जिला मंत्री रामेश्वर दयाल कुशवाहा ,अपर जिला मंत्री हरिराम ओमरे,कोषाध्यक्ष मंगल सिंह निरंजन, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, अंबिका प्रसाद राजपूत, प्रभा शुक्ला,अनिल श्रीवास्तव, राकेश स्वर्णकार, अमर सिंह ,रामसिंह, राजाभैया आदि ने भी विचार रखे। अनूप कुमार पांडे दुष्यंत कुमार, हरिमोहन ,सुरेश चंद्र वर्मा आदि ने संगठन की सदस्यता ली और 29 सितंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।


