कमालगंज संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आशा, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को एचआईवी से बचाव, जांच और भ्रांतियों को लेकर जागरूक किया।
इस बार अभियान में QR कोड के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया। डॉ. यादव ने बताया कि QR कोड स्कैन करने पर चार प्रश्न आते हैं, जिनका उत्तर देकर कोई भी व्यक्ति खुद जांच सकता है कि वह कहीं एचआईवी संक्रमण के संदेह के घेरे में तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि एचआईवी छूने या साथ खाने से नहीं फैलता, यह असुरक्षित संबंध व संक्रमित सुई से फैलता है। जांच व इलाज सीएचसी पर निःशुल्क व गोपनीय है।


