24.4 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांसद ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

Must read

दवाओं के स्टॉक से लेकर लैब तक का किया निरीक्षण, टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

अमृतपुर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। सांसद ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और जांच व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने फार्मासिस्ट अरविंद से दवाओं के स्टॉक के बारे में जानकारी ली और मरीजों को समय से दवाएं उपलब्ध होने की स्थिति पूछी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की वैधता की भी जानकारी लेते हुए एक्सपायर दवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लैब का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध विभिन्न जांच सुविधाओं को देखा।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि अमृतपुर तराई क्षेत्र में आता है। गंगा और रामगंगा नदियों के प्रभाव के कारण क्षेत्र में मौसम और बाढ़ के दौरान विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नियमित रूप से बैठ रहे हैं और प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीजों की ओपीडी हो रही है। सांसद ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी ली और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने टीबी मरीज जयपाल निवासी नगला हूसा और रविदास निवासी किराचन को पोषण किट वितरित की। उन्होंने टीबी मरीजों से नियमित रूप से दवा लेने तथा पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी टीबी मरीजों को उपचार के दौरान नियमित निगरानी और पोषण संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि सांसद मुकेश राजपूत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ आरसी माथुर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article