22.1 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान में दिया योगदान, नशामुक्ति का संदेश

Must read

– ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत माध्यमिक विद्यालयों में हुआ आयोजन
– करीब 230 छात्र-छात्राओं ने की सहभागिता

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में एनसीसी कैडेट्स द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कैडेट्स ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देते हुए जनजागरूकता का प्रचार-प्रसार किया।
आयोजन के दौरान लगभग 230 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज को स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article