27.1 C
Lucknow
Thursday, September 24, 2026

ईसीआई को लेकर अखिलेश यादव का तंज

Must read

– ‘चुनाव मुचुआ’ कहकर साधा निशाना
– सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

लखनऊ। निर्वाचन आयोग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “मुंह नुचुआ तो सुना था, अब चुनाव मुचुआ आ गए हैं। अब एक देश का एक मत… भ्रष्ट ‘मुचुआ’ दें त्यागपत्र!” इसके आगे उन्होंने लिखा कि बाकी अर्थ समझने के लिए जेन-जी और जागरूक जनता समझदार है।
अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब निर्वाचन आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा पिछले 10 महीनों में कथित तौर पर 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। इस संबंध में सामने आई रिपोर्टों पर अखिलेश यादव पहले भी आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

अखिलेश यादव ने बुधवार को भी निर्वाचन आयोग को लेकर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी ने चुनावों और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में शिकायतें एवं हलफनामे दिए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ये उनके राजनीतिक आरोप हैं; निर्वाचन आयोग की ओर से रिपोर्टों में कहा गया है कि आंतरिक मतभेदों के बावजूद आयोग में निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।
अखिलेश की ताजा पोस्ट को निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी लगातार जारी राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article