– ग्राम परौली पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
– मुनीश मिश्रा एडवोकेट सहित परिजनों से मिले
– शहर में भी कई स्थानों पर पहुंचे सांसद
फर्रुखाबाद ।अमृतपुर के ग्राम परौली में अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष मुनीश मिश्रा तथा कल्लू मिश्रा के चाचा उमाकांत मिश्रा की तेरहवीं संस्कार में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी शामिल हुए। सांसद ने दिवंगत उमाकांत मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सांसद रमेश अवस्थी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य को खोना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
रमेश अवस्थी का कानपुर जनपद से लंबे समय से गहरा जुड़ाव रहा है। यही वजह रही कि परौली पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनसे मुलाकात की। सांसद ने भी लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और क्षेत्र के विभिन्न विषयों की जानकारी ली।
तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के साथ सांसद ने शहर में भी कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी रही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत उमाकांत मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।


