30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

शराब पीकर गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट

Must read

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नेकपुर कला में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेकपुर कला निवासी विजय कुमार जाटव पुत्र स्वर्गीय मानसिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके घर के पास नीम के पेड़ के नीचे मोहल्ले के ही शिवपाल और उसका पुत्र पारस शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। विजय ने जब गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिवपाल और उसके पुत्र पारस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article