30 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

डीएम एसपी ने बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जिले के ब्लैक स्पॉट्स में सुधार, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article