34.4 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान

Must read

 

उसी दिन आएगा परिणाम

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। इन सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर में सीटें रिक्त हो रही हैं।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड की एक सीट पर भी इसी कार्यक्रम के तहत चुनाव कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। वहीं उत्तराखंड से नरेश बंसल की सीट रिक्त होगी।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। आयोग ने मतदान प्रक्रिया के लिए मतपत्र पर प्राथमिकता अंकित करने के लिए निर्धारित विनिर्देश वाले एकीकृत बैंगनी रंग के लेखन उपकरण के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article