फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में खलबली मच गई।
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अजब सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध खनन में लगी जेसीबी और दो डंपरों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार वाहनों का इस्तेमाल क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किए गए मिट्टी आदि के परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वाहनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी समेत दो डंपर पकड़े


