30 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

स्काउट प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों ने की हाइक, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे सात दिवसीय बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, फ्लॉक लीडर तथा एडवांस कोर्स स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। 16 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा एवं सिद्धांत, मार्चपास्ट, गांठ एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, पायनियरिंग, विश्व स्काउटिंग और कैंपफायर सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को स्काउटिंग की गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के महत्व से भी परिचित कराया गया।
शिविर के छठवें दिन प्रतिभागियों ने खोज के चिन्हों का अनुसरण करते हुए प्रसिद्ध पंडाबाग तक हाइक में हिस्सा लिया। हाइक के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन का परिचय देते हुए निर्धारित गतिविधियों को पूरा किया। पंडाबाग पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रशिक्षण शिविर में टोलीवार टेंट निर्माण तथा पायनियरिंग प्रोजेक्ट तैयार कर उनका प्रदर्शन भी किया गया। प्रतिभागियों ने सीमित संसाधनों के बीच टीम भावना के साथ विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
शाम को शिविर में ग्रैंड कैंप फायर का भव्य आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्काउटिंग गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कैंप फायर के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा दिया गया।
इस अवसर पर संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त एवं प्रभारी सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल मयंक शर्मा, एलओसी बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर डॉ. सुनील सिंह, एलओसी एडवांस कोर्स स्काउट मास्टर मनोज रावत, एलओसी एडवांस कोर्स गाइड कैप्टन लक्ष्मी साहू, एलओसी बेसिक कोर्स गाइड कैप्टन भावना सिंह, एलओसी फ्लॉक लीडर कोर्स भारती मिश्रा, शिविर संचालिका प्राथमिक सहायता चमन शुक्ला, काउंसलर आनंद साहू, संजय तिवारी, अर्चना वर्मा, सुधा, गजेंद्र सिंह, हिमलेश शाक्य, मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव डॉ. महेश चंद्र राजपूत तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) योगेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article