29 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2.65 करोड़ रुपये का गांजा बरामद

Must read

 

– कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था 251 किलो से अधिक गांजा
– झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने चंदौली में कार्रवाई करते हुए 251 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में झारखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोकारो, झारखंड निवासी बजरंग कुमार सिंह के रूप में हुई है। टीम ने उसे 20 सितंबर को चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की कटारिया सर्विस लेन से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के साथ ही एक कंटेनर वाहन और एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। इसके अलावा आरोपी के पास से निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने एएनटीएफ को बताया कि झारखंड के एक व्यक्ति ने कंटेनर में गांजा लदवाकर उसे बोकारो से रामनगर जाने के लिए कहा था। रामनगर में एक अन्य व्यक्ति को गांजा सौंपने के बाद रकम लेकर वापस लौटने की बात कही गई थी।
आरोपी के मुताबिक इस तस्करी के काम के बदले उसे भी हिस्सा मिलना था। पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है।
बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और एएनटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article