29 C
Lucknow
Sunday, September 20, 2026

अपराध की गुत्थी सुलझाने में वैज्ञानिक साक्ष्यों पर जोर

Must read

पुलिसकर्मियों को घटनास्थल की सुरक्षा से लेकर साक्ष्य जुटाने तक का दिया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन फतेहगढ़ के परेड ग्राउंड में अपराध स्थल प्रबंधन एवं साक्ष्य आधारित विवेचना विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, विवेचक सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अपराध स्थल को सुरक्षित रखने, घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने, साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना में घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्य विवेचना की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद की जाने वाली प्रारंभिक कार्रवाई, घटनास्थल को अनावश्यक रूप से प्रभावित होने से बचाने तथा साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही साक्ष्यों की प्रमाणिकता बनाए रखने और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि अपराधों की प्रभावी विवेचना के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों का सही तरीके से संकलन और संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को मजबूत बनाया जा सकता है और न्यायालय में भी ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में मदद मिलती है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना में घटनास्थल की सुरक्षा और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से अपनाया जाए। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस की विवेचना प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी और साक्ष्यपरक बनाना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article