28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

कन्नौज के पौराणिक स्थलों व मंदिरों को संजोने की पहल

Must read

 

कन्नौज। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पहल से वित्त वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास मद से जिले की चार परियोजनाओं के लिए 10.76 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें ऐदखेड़ा शिव मंदिर हरभानपुर के लिए 81 लाख, बाबा विश्वनाथ मंदिर चौधरियापुर बांगर के लिए 66.33 लाख, च्यवनऋषि आश्रम गुगरापुर के लिए 81.35 लाख और मेंहदीघाट के पर्यटन विकास के लिए 847.58 लाख रुपए शामिल हैं।’
कन्नौज के ऐतिहासिक एवं पौराणिक बाबा गौरीशंकर मंदिर, तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के खास नगर स्थित सिद्धपीठ प्राचीन दौलेश्वर नाथ शिव मंदिर और कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र के जलालाबाद विकासखंड स्थित मां शीतला देवी मंदिर के पर्यटन विकास पर 1.30-1.30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और कन्नौज की विरासत को पर्यटन के नए आयाम मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में जनपद में 21.73 लाख से अधिक पर्यटकों का आगमन सरकारी प्रयासों की सफलता की कहानी दर्शाता है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article