28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

साइकिल सही कराने पहुंचे युवक से मारपीट, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी ओबेंद्र सिंह ने कस्बे के शास्त्री नगर निवासी अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर के अनुसार ओबेंद्र सिंह 13 सितंबर को कैथन नगला रोड स्थित सुमित गुप्ता की दुकान पर साइकिल सही कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article