मोहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने 17 गर्भवती महिलाओं और आठ क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार एवं फल वितरित किए।
इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने लोगों से शाम छह से सात बजे के बीच अपने घर पर एक दीपक जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में डॉक्टर गौरव यादव, जिला मंत्री शिवमोहन सिंह गौर, शक्ति केंद्र संयोजक लल्ला बाबू, मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, मंडल महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी और जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


