28 C
Lucknow
Thursday, September 17, 2026

केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क बदहाल, पटरियों के बीच फंस रहे वाहन

Must read

 

ई-रिक्शा और छोटे वाहनों को निकालने के लिए लगाना पड़ रहा धक्का, हादसे का खतरा

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र की केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क की खराब स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच सड़क की स्थिति खराब होने से ई-रिक्शा और छोटे वाहन फंस जा रहे हैं। वाहन चालकों को इन्हें निकालने के लिए कई बार धक्का लगाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण खासकर ई-रिक्शा और छोटे चार पहिया वाहनों को पटरियां पार करने में दिक्कत होती है। वाहन का पहिया गड्ढे या उबड़-खाबड़ हिस्से में फंस जाने पर चालक और आसपास मौजूद लोगों को मिलकर धक्का लगाना पड़ता है।
क्रॉसिंग पर सड़क की स्थिति खराब होने से राहगीरों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि व्यस्त क्रॉसिंग पर सड़क की मरम्मत नहीं होने से कभी भी वाहन पलटने या दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। वहीं, रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के फंसने से यातायात भी प्रभावित होता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पटरियों के बीच खराब सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article