29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव में ओमप्रकाश दुबे सचिव व अन्य पदों पर सभी निर्वाचित

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
– तहसील सदर वार एसोशिएशन चुनाव में सचिव पद पर ओम प्रकाश दुबे ने जीत दर्ज की है वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत निर्वाचित हुए हैं।बुधवार को तहसील सदर वार एसोशिएशन चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई का शाम को परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित अधिवक्ताओं के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया ।तहसील वार एसोशिएशन चुनाव में सचिव पद पर कांटे की टक्कर रही ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू ने अपने प्रतिद्वंदी रविनेश यादव को 2 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू को कुल 52 मत प्राप्त हुए हैं वहीं रविनेश यादव को 50 मत से संतोष करना पड़ा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव यादव को 56 तो जगवीर कुशवाह को 43 मत मिले है राजीव यादव ने अपनी जीत दर्ज की है।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होशियार सिंह राजपूत को 55 विकास सक्सेना को 47 मत मिले है ।संयुक्त सचिव पद पर त्रिकोणीय मुक़ाबला था जिसमें हेमराज सिंह राजपूत को सर्वाधिक 51 मत मिले है वहीं अतुल शाक्य को 28 व अमित यादव को 22 मत से संतोष करना पड़ा।कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा को 59 तो सुनील सक्सेना को 43 मत मिले हैं।इससे पूर्व अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे ।ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू को सचिव निर्वाचित होने पर अतुल मिश्रा देव प्रकाश अवस्थी, विपिन यादव जुगुल किशोर मिश्रा, राम वीर शुक्ला, कुलदीप गंगवार आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। चुनवा समिति अधिकारी देव प्रकाश अवस्थी, उमाशंकर कटियार,संजीव शाक्य, राहुल दीक्षित अनीस सिंह ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सदस्य पद पर राघव शुक्ला, अरविंद कुमार, अभिनय गुप्ता,रुकमंगल सिंह,सुधीर सक्सेना, मनोज यादव,सर्वेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article