29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

पुलिस ने तीन चोरी की बाइक सहित अंतर्जनपदीय दो चोरों को गिरफ्तार किया

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो शमशाबाद पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन बाइकों सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर को अनुराग शुक्ला पुत्र उपेंद्र शुक्ला निवासी मोहल्ला मूलचंद थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद में मोटरसाइकिल चोरी होने की जानकारी प्रार्थना पत्र के माध्यम से शमशाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी थी।
पुलिस ने ग्रस्त के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में पेश किया गया। पुलिस ने बताया हरिओम पुत्र हरपाल सिंह निवासी बेला बरेली थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद को उसके साथ ही लेखराज पुत्र छोटेलाल निवासी अफतिय।पुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर जनपद शाहजहांपुर हाल पता लोकहा थाना पाली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी उप निरीक्षक हरीश कुमार उप निरीक्षक उप निरीक्षक अनुज कुमार सिंह सिपाही रोहित कसाना सिपाही राहुल कुमार श्री कृष्ण विकास कुमार एसओजी टीम उप निरीक्षक संत कुमार सर्विलेंससेल आदि पुलिसकर्मी के सहयोग से अंतर्जनपदीय दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article