29 C
Lucknow
Wednesday, September 16, 2026

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट की चपेट में आकर दो गायों की दर्दनाक मौत

Must read

 

कमालगंज 📍 प्रशासन की अनदेखी और बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर दो बेजुबान जानवरों की जान ले ली। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के मौजा रामपुर मांझगांव के ग्राम दौलतपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के पास सड़क किनारे कई दिनों से बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। तार में लगातार करंट दौड़ रहा था, लेकिन इसे ठीक करने की किसी ने सुध नहीं ली।

इसी लापरवाही का खामियाजा आज दो गायों को भुगतना पड़ा। सड़क से गुजरते समय दोनों गायें टूटे पड़े तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ,प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ग्रामीण गायों को बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते उसे खींच लिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद टूटे तार को ठीक नहीं किया गया। आज बेजुबान जानवर मरे हैं, कल कोई इंसान भी इसकी चपेट में आ सकता था।

फिलहाल बिजली विभाग की तरफ से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। गांव में तार अब भी उसी हालत में पड़ा है, जिससे एक और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article