लखनऊ। प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2025 को मंजूरी दे दी है। नीति के तहत एनसीआर क्षेत्र में पूंजीगत सब्सिडी पर 10 फीसदी और एनसीआर के बाहर प्रदेश में 30 फीसदी तक की छूट का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देकर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।


